CNC मशीन शॉप के लिए

आपका पूरा कारखाना, आपके फोन में — लाइव।

हर मशीन, हर ऑपरेटर, हर जॉब — एक ही स्क्रीन पर, लाइव। CNC मशीन मॉनिटरिंग और प्रोडक्शन ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर, राजकोट में बना। पहले दिन सिर्फ़ टैबलेट — सेंसर या कंट्रोलर कनेक्शन जब चाहें तब।

  • 15 दिन का मुफ़्त ट्रायल
  • शुरुआत में कोई वायरिंग नहीं
  • कोई भी मशीन, कोई भी उम्र
  • एक दिन में लाइव

Read in English · अपडेट:

जाना-पहचाना लगता है?

हर शॉप मालिक ने डेमो से पहले हमें यही बातें बताई हैं।

पहलेफ्लोर पर चलकर ही पता चलता है कि कौन-सी मशीन चल रही है
OpeEye के साथफोन खोलिए — हर मशीन, लाइव
पहलेब्रेकडाउन का पता घंटों बाद चलता है
OpeEye के साथसेकंडों में आपके फोन पर अलर्ट, कारण के साथ
पहलेमहीने के अंत में पता चलता है कि किस जॉब में नुकसान हुआ
OpeEye के साथजॉब चलते-चलते ही हर पीस की लागत
पहलेटूल लाइफ ऑपरेटर की याददाश्त में
OpeEye के साथटूल लाइफ आपके फ्लोर पर मापी हुई
पहलेरजिस्टर, डायरी और फोन कॉल
OpeEye के साथएक स्क्रीन। ज़ीरो कागज़।

आप क्या देखते हैं

01

लाइव फ्लोर बोर्ड

हर मशीन — चालू, सेटअप, खाली (idle) या ब्रेकडाउन — ऑपरेटर, जॉब और पीस की संख्या के साथ। फोन, लैपटॉप या वर्कशॉप की दीवार पर लगे TV पर।

02

ऑपरेटर टैबलेट

हर मशीन के पास एक टैबलेट। PIN लॉगिन, बड़े बटन। पीस, रिजेक्ट, टूल चेंज, ब्रेकडाउन — तीन टैप में, बिना टाइपिंग।

03

प्रोडक्शन और OEE

टारगेट के मुकाबले असल में बने पीस, शिफ्ट के हिसाब से। OEE हर मशीन और हर जॉब के लिए — डायरी के आंकड़े नहीं, फ्लोर के।

04

सही कॉस्टिंग

मशीन टाइम, टूलिंग, रिजेक्शन का नुकसान — हर पीस की असली लागत, जॉब चलते हुए ही।

05

डाउनटाइम और अलर्ट

मशीन जब भी रुके, उसका कारण दर्ज। ब्रेकडाउन होते ही सेकंडों में आपके फोन पर अलर्ट।

06

ऑटोमैटिक रिपोर्ट

शिफ्ट रिपोर्ट और दैनिक प्रोडक्शन रिपोर्ट — किसी के लिखे बिना, अगली शिफ्ट शुरू होने से पहले तैयार।

एक दोपहर में चालू — तीन कदम

  1. 01

    टैबलेट लगाइए

    कोई भी Android टैबलेट, हर मशीन के पास। ऑपरेटर 4 अंकों के PIN से लॉगिन करे।
  2. 02

    ऑपरेटर टैप करे

    पीस, रिजेक्शन, टूल चेंज, ब्रेकडाउन — मशीन के पास ही, सेकंडों में।
  3. 03

    आप सब देखिए

    फोन, लैपटॉप, दीवार का TV — पूरा कारखाना लाइव, कहीं से भी।

मशीन से जुड़ने के तीन तरीके

एक ही फ्लोर पर तीनों मिलाए जा सकते हैं। आज हर मशीन पर टैबलेट; व्यस्त मशीनों पर ऑटो-काउंट बॉक्स; जिन CNC पर संभव हो वहां कंट्रोलर कनेक्शन। एक ही डैशबोर्ड, एक ही रिपोर्ट।

पहले दिन से · हर मशीन

01 · ऑपरेटर टैबलेट

कोई वायरिंग नहीं। कोई भी मशीन — CNC, VMC या साधारण लेथ। पीस, रिजेक्ट, कारण, जॉब और ऑपरेटर — सब टैबलेट से।

वैकल्पिक · हर मशीन के लिए

02 · ऑटो-काउंट बॉक्स

मशीन के साइकिल सिग्नल से जुड़ा छोटा बॉक्स पीस और चालू/बंद समय अपने-आप गिनता है। रिजेक्ट और कारण टैबलेट पर ही रहते हैं।

उपलब्ध · Fanuc, Mitsubishi, Siemens, Haas

03 · कंट्रोलर कनेक्शन

CNC कंट्रोल से सीधा, सिर्फ़ पढ़ने वाला (read-only) कनेक्शन: पार्ट काउंट, कोड के साथ अलार्म, साइकिल टाइम, चल रहा प्रोग्राम।

शॉप मालिकों के सवाल

इंडस्ट्री 4.0 क्या है? छोटी फैक्ट्री के लिए इसका क्या मतलब है?

+

इंडस्ट्री 4.0 का मतलब है मशीनों को जोड़कर उनके डेटा से फैक्ट्री चलाना। CNC जॉब शॉप के लिए इसका पहला कदम सरल है: हर मशीन — पुरानी हो या नई — लाइव बताए कि वह चल रही है, रुकी है या ब्रेकडाउन में है और क्यों, कितने पीस बने और कितने रिजेक्ट हुए। OpeEye यही करता है — नई मशीन या वायरिंग के बिना, ₹399 प्रति मशीन प्रति माह में।

क्या यह मेरी पुरानी मशीनों पर चलेगा?

+

हां — कोई भी मशीन, कोई भी ब्रांड, कोई भी उम्र, साधारण लेथ भी। मशीन से कुछ जोड़ना नहीं है; टैबलेट मशीन के पास रहता है और ऑपरेटर उस पर लॉग करता है। नई CNC पर बाद में कंट्रोलर कनेक्शन जोड़ा जा सकता है।

क्या मेरे ऑपरेटर इसे चला पाएंगे?

+

अगर WhatsApp चला लेते हैं तो यह भी चला लेंगे। PIN लॉगिन, बड़े बटन, हर एंट्री तीन टैप में। सेटअप के दिन हिंदी या गुजराती में ट्रेनिंग। ज़्यादातर ऑपरेटर पहले घंटे में ही सहज हो जाते हैं।

क्या खरीदना पड़ेगा?

+

सिर्फ़ Android टैबलेट — हर मशीन के लिए एक, बाज़ार में मिलने वाला कोई भी साधारण मॉडल। हमसे कुछ खरीदना नहीं है। ऑटो-काउंट बॉक्स और कंट्रोलर कनेक्शन वैकल्पिक हैं, बाद में, जिन मशीनों के लिए चाहिए।

सेटअप में कितना समय लगता है?

+

एक दोपहर। हम आपकी मशीनें, पार्ट और ऑपरेटर जोड़ते हैं, टैबलेट लगाते हैं, फ्लोर को ट्रेनिंग देते हैं — उसी दिन लाइव, प्रोडक्शन रोके बिना। राजकोट और गुजरात में ऑन-साइट; भारत में और जगह रिमोट।

इंटरनेट चला जाए तो?

+

ऑपरेटर लॉग करते रहते हैं। एंट्री टैबलेट में सेव होती है और इंटरनेट लौटते ही अपने-आप, सही समय के साथ, सिंक हो जाती है। कुछ भी खोता नहीं।

कीमत कितनी है?

+

₹399 प्रति मशीन प्रति माह — मैनुअल (ऑपरेटर टैबलेट) हो या ऑटोमैटिक (मशीन खुद गिनती करे), एक ही दाम, सभी फीचर, अनलिमिटेड यूज़र। ऑटोमैटिक में हर मशीन के लिए एक बार का ऑटो-काउंट बॉक्स जुड़ता है, जो हम लगाते हैं और डेमो में कोट करते हैं। 15 से ज़्यादा मशीनें हों तो वॉल्यूम प्राइसिंग। यूज़र के हिसाब से कोई चार्ज नहीं, सेटअप फीस नहीं, लंबा कॉन्ट्रैक्ट नहीं। टैबलेट के अलावा कोई हार्डवेयर नहीं खरीदना। पहले 15 दिन मुफ़्त ट्रायल।

क्या राजकोट और गुजरात में ऑन-साइट सेटअप मिलता है?

+

हां — OpeEye राजकोट में बना है। शापर-वेरावल, मेटोडा, आजी, कोठारिया, रवकी GIDC, अहमदाबाद, मोरबी, जामनगर, सूरत, वडोदरा और पूरे गुजरात में ऑन-साइट डेमो और सेटअप। भारत में और जगह रिमोट सेटअप — उतना ही समय, वही सॉफ्टवेयर।

मेरा डेटा कौन देख सकता है?

+

सिर्फ़ आपकी टीम। हर कंपनी का डेटा अलग अकाउंट में पूरी तरह अलग रहता है — आपके आंकड़े किसी और को नहीं दिखते। डेटा आपका ही है; कभी भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं।

अपना कारखाना आज ही लाइव देखिए।

20 मिनट का डेमो, आपकी अपनी मशीनों पर। कोई हार्डवेयर नहीं, कोई बंधन नहीं। हिंदी, गुजराती या अंग्रेज़ी में।

English · ગુજરાતી